View Single Post
  #551  
08-05-2012
Nitin Kumar
Junior Member
 
: Aug 2011
: Delhi
: 41
:
: 5 | 0.00 Per Day

सारे देश में भ्रष्टाचार अब आम हो गया है,
दूध की रखवाली,अब बिल्ली का काम हो गया है|

दूध पीने की फिदरत,बिल्ली की पहले से थी,
रखवाली पर उसे बिठाना,संविधान हो गया है|
...
खाने लगी है बाड़ ही, जबसे खेत को,
फसलें उगाना अमन की,हलकान हो गया है|

वो डाकू हैं,हत्यारे है, इसमें संदेह नहीं किसी को,
चोरों को संरक्षण भी,उन्ही का काम हो गया है|

जिन लोगों ऩे लूटा, मेरे देश का धन और मान,
उन्ही को बचाना, सरकार का काम हो गया है